BREAKING

जौनपुर: 21 हजार दीपों से रोशन होगा प्रतिमा विर्सजन घाट | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

श्रीदेव दीपावली समिति की हुई बैठक

जौनपुर। आस्था एवं विश्वास की अद्भुत देवस्थली नवदुर्गा शिव मंदिर, प्रतिमा विर्सजन घाट, नखास, पर गुरूवार को श्रीदेव दीपावली समिति की बैठक नवयचनित अध्यक्ष निशाकान्त द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 26 नवम्बर  रविवार को भव्य देव दीपावली महोत्सव के आयोजन को विराट एवं भव्य रूप देने के लिए रणनीति बनी। जिसके तहत दिन में 11 बजे से बच्चों के द्वारा उनकी कला का उत्कृष्ट प्रदशर््ान करते हुए रंगोली का कार्यक्रम शुरू होगा। निर्णायक मण्डल के द्वारा मूल्यांकन करने के उपरान्त पुरस्कृत (नगद.ट्राफी.प्रमाण पत्र) वितरित किया जायेगा। कार्यक्रम के अगले चरण में नवदुर्गा शिव मंदिर में स्थापित मां के नौ रूपों के पूजन के पश्चात मंदिर परिसर में स्थापित 26 आराध्य देवी-देवताओं के गर्भ गृह की फूलों एवं लाइटिंग से सज्जा की जायेगी। सायं काल 5 बजे से सांस्कृति कार्यक्रम प्रारम्भ होगा। तत्पश्चात मां आदि गंगा गोमती के तट पर मां गोमती की पूजन-अर्चन कर महाआरती एवं प्रसाद की वितरण किया जायेगा। उपरोक्त सभी कार्यक्रम में समस्त जनपद वासी सपरिवार सादर आमंत्रित है। बैठक में संरक्षक सर्व श्री महेन्द्र देव विक्रम, राधेकृष्ण ओझा, संतोष सिंह, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू, मोती लाल यादव, आचार्य रजनीकान्त द्विवेदी, मनीष देव, विशिष्ट सदस्य  सर्व श्री अतुल प्रताप सिंह, डॉ. नितीश सिंह, लाल चन्द निषाद, विनोद सिंह, रवि अग्रहरि कार्यक्रम संयोजक विजय गुप्ता, दिलीप सिंह, प्रबन्धकारिणी सदस्य रत्नेश सिंह, राजन अग्रहरि, आनन्द अग्रहरि, शनि जायसवाल, चन्द्रशेखर गुप्ता, रामप्रकाश यादव, रूपेश सिंह, संजय वि·ाकर्मा, संजय मोदनवाल, मयंक मिश्रा, श्रीपाल यादव, चन्दन यादव, शैलेन्द्र मिश्रा, सर्वेश यादव, अरविन्द यादव, करन बिन्द, आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त नवचयनित महासचिव अमित गुप्ता ने किया।

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें