BREAKING

जौनपुर: मोदी योगी सरकार में हुआ चौमुखी विकास:कृपाशंकर | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मोदी योगी सरकार में हुआ चौमुखी विकास:कृपाशंकर  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पूर्व मंत्री के प्रयास से चली मऊ-जौनपुर-मुंबई ट्रेन

जौनपुर। बुधवार की शाम से मऊ जिले से मुंबई के लिए एक नयी ट्रेन चलना शुरू हो गयी है। इस ट्रेन के चलने से पूर्वांचल की जनता को थोड़ी राहत मिली है हलांकि यह अभी साप्ताहिक शुरू हुई है। गुरूवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कृपाशंकर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान अपनी उपलब्धि को गिनाया। ट्रेन के संचालन का श्रेय खुद लेते हुए उन्होंने कहा कि मैंने 12 दिन पूर्व रेल मंत्री अ·िानी वैष्णव से मुलाकात करके जौनपुर से मुंबई के लिए एक ट्रेन चलाने का आग्रह किया था। बुधवार को मऊ से जौनपुर होते हुए मुंबई के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन चलना शुरू हो गयी है। इसके लिए कृपाशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अ·िानी वैष्णव का बहुत आभार व्यक्त किया। कहा कि ट्रेन का संचालन बुधवार 22 नवम्बर से शुरू हो गया, यह मऊ से चलकर जौनपुर में शाहगंज में सायं 6:40 बजे, जौनपुर जंक्शन पर 7:20 बजे, मडि़याहूं स्टेशन पर 7:52 बजे, जंघई स्टेशन पर 8:27 बजे रूकेगी। यह गाड़ी अत्याधुनिक एलएचबी रेक से चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जौनपुर जंक्शन का सुंदरीकरण किया जाएगा, इसके लिए भी उन्होंने बात की है। इसके अलावा उन्होंने जौनपुर से जफराबाद, बक्शा लोहिंदा मार्ग पर रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम को लेकर ओवरब्रिाज का प्रस्ताव भेजा है। इसमें जौनपुर-जफराबाद पर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर स्वीकृत हो चुका है। इस मौके पर भाजपा नेता पंकज मिश्रा, श्यामराज सिंह, रत्नाकर सिंह आदि मौजूद रहे।

*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें