 |
| विनय प्रकाश सिंह |
 |
| मिथलेश कुमार मिश्रा |
नया सवेरा नेटवर्क
एसपी ने गैर जनपद से आये इंस्पेक्टर को दिया प्रभार
जौनपुर। एसपी डॉ.अजयपाल शर्मा ने गैर जनपद से आये इंस्पेक्टर को तैनाती देते हुए कई थानाध्यक्ष का स्थानांतरण किया है। साथ ही जिले में तैनात कई इंस्पेक्टर को कार्यमुक्त कर गैर जनपद रवाना कर दिया है। सोनभद्र जिले से आये मिथलेश कुमार मिश्रा को शहर कोतवाल की कमान मिली तो चंदौली से आये विनय प्रकाश सिंह को मड़यिाहूं का कोतवाल बनाया गया। दोनों अधिकारी 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले जिले में कई थानों पर प्रभारी का कार्य देख चुके हैं। एसपी ने सरायपोखता चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार सिंह का रु तबा बढ़ाकर उन्हें थानाध्यक्ष खुटहन नियुक्त किया है। जबकि रोहित कुमार मिश्रा को वहां से हटकर थानाध्यक्ष सुजानगंज का कार्यभार सौंपा गया है। तरु ण कुमार श्रीवास्तव को सिंगरामऊ थाने का प्रभार सौंपा गया है। इस तबादले को लेकर यह भी चर्चा है कि अभी कुछ और थानेदारों का फेरबदल हो सकता है।
 |
| Advt. |
 |
Advt.
|
 |
विज्ञापन
|