नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। आदर्श रामलीला धर्म मंडल उसरौली शहाबुद्दीनपुर के अभिनेताओं के द्वारा मंगलवार की रात श्रीराम जन्म से ताड़का वध तक की रामलीला का सजीव मंचन किया गया। नर रूप में नारायण के प्राकट्य को देख दशर््ाक जयघोष करने लगे। श्रंगी ऋषि के द्वारा पुत्रेष्टि यज्ञ संपन्न कराए जाने के बाद मानव भेष में नारायण का चार भाइयों के रूप में प्राकट्य होता है। जिसे देख दशर््ाक जयघोष करने लगे। दरबार में आकर वि·ाामित्र के द्वारा राजा दशरथ से राम और लक्ष्मण को मांगे जाने पर विह्वल राजा दशरथ की दशा देख दशर््ाक द्रवित हो गये। वहीं मर्यादा पुरु षोत्तम के द्वारा ताड़का का वध और अहिल्या का उद्धार देख दशर््ाकों में अगाध श्रद्धा और भक्ति का आविर्भाव हो गया। रामलीला का उद्घाटन थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म हो, वह हमेशा का नाश करता है। इस मौके पर बद्री नारायण पाण्डेय, राधेश्याम उपाध्याय,कमलेश पांडेय, मुन्ना पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय,राजू सिंह,सांवले शर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन प्रियतोष पाण्डेय तथा आभार संगम पाण्डेय ने प्रकट किया।
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ