नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। आर्य समाज माटुंगा द्वारा संचालित श्री दयानंद विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सत्यनारायण सिंह का आज हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षा जगत के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक जगत में शोक की लहर फैल गई। ठाकुर कंपलेक्स, कांदिवली पूर्व मैं रहने वाले सत्यनारायण सिंह का आज शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया, जिसमें विधायक राजहंस सिंह, विधायक प्रकाश सुर्वे, पूर्व विधायक रमेश सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदयप्रताप सिंह, बीजेपी नेता अखिलेश सिंह, देवेन्द्र तिवारी, जयप्रकाश ( बब्बन सिंह), राम नवल सिंह , एड अवनीस सिंह, एच एन सिंह, एन एन सिंह, कमलेश मिश्र ,श्रीकांत मिश्र, रितेश सिंह, राजकुमार दीक्षित, वीरेंद्र त्रिपाठी, समाजसेवी ब्रह्मदेव सिंह, आचार्य डॉ नीतेश सिंह, परमहंस सिंह, धीरज सिंह, नीरज सिंह, राजेश सिंह, अनिल सिंह , विकास सिंह, सीके सिंह, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, मनोज सिंह समेत सैकड़ो लोग शामिल हुए। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने सत्यनारायण सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि उनका जाना प्रबुद्ध उत्तर भारतीय समाज में एक बड़ी रिक्तता छोड़ गया।
%20%E0%A4%B6%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%9C%E0%A5%80%20%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B8,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%B9%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80%20%E0%A4%B8%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82%20%20-%20%23%20%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%95%E0%A5%82%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%A4%20%E0%A4%B2.jpg) |
Ad |
 |
Advt. |
 |
Advt.
|
0 टिप्पणियाँ