नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। डीएम व एसपी ने यातायात माह नवंबर 2023 जागरु कता अभियान के तहत रैली का शुभारम्भ हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर कुलदीप कुमार गुप्ता, क्षेत्राधिकारी यातायात देवेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक अनुपम सिंह, परिवहन आरई अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला, समस्त उप निरीक्षक यातायात व कर्मचारीगण के साथ-साथ नेहरु बालोद्यान सीनियर सेकेन्डरी स्कूल के बच्चे व प्रधानाचार्य सीडी सिंह, जनक कुमारी इण्टर कालेज के बच्चे व प्रधानाचार्य जंगबहादुर सिंह व बीआरपी इण्टर कालेज के बच्चें व प्रधानाचार्य सुभाष सिंह, तिलक कानवेन्ट स्कूल के बच्चे, एनसीसी 98 बटालियन के कैडेट व पुलिस के जवानों द्वारा जागरु कता रैली निकाली गयी जो कि पुलिस लाईन मुख्य द्वार से वाजिदपुर तिराहा से, जेसीज चौराहा से, रोडवेज से टीडी कालेज उत्तरी गेट होते हुए अनुपम गली से मुड़कर पुन: वापस पुलिस लाईन लायी गयी।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ