मुंबई: सुवर्ण महोत्सव में सम्मानित हुए घनश्याम दुबे | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद के सुवर्ण महोत्सव के अवसर पर महाराष्ट्र के पूर्व विधायक घनश्याम दुबे को विधान भवन में विधान परिषद की उप सभापति डॉ नीलम गोन्हे और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले द्वारा उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
महाराष्ट्र की राजनीति में उत्तर भारतीय नेता के रूप में पहचाने जाने वाले घनश्याम दुबे, शिवसेना प्रमुख स्व. बालासाहेब ठाकरे के करीबियों में शामिल रहे। 26 जनवरी को जोगेश्वरी में कुश्ती का विराट दंगल आयोजित करने वाले घनश्याम दुबे अपनी खास स्टाइल के लिए जाने जाते रहे हैं। आज भी वे पूरी तरह से चुस्त दुरुस्त और राजनीति की बारीकियों से पूरी तरह से वाकिफ हैं। महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक, सामाजिक जीवन में पूरी तरह से सक्रिय हैं।
![]() |
Advt. |