लखनऊ: शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुराचार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लखनऊ। बंथरा कोतवाली में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुराचार करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता की मां ने तहरीर दी है। जिसमें करीबी रिश्तेदार पर आरोप लगाया है।
सादुल्लानगर निवासी महिला के मुताबिक रिश्तेदार अक्सर घर आता था। इस दौरान ही आरोपी ने 16 वर्षीय किशोरी से शादी करने की बात कही। जिसके बाद वह यौन शोषण करने लगा। एक साल से यौन प्रताड़ना झेल रही किशोरी ने मां को आपबीती बताई। रिश्तेदार की करतूत पता चलने पर शादी के लिए कहा गया। जिसके लिए आरोपी तैयार नहीं हुआ। यह आरोप लगाते हुए किशोरी की मां ने बंथरा कोतवाली में दुराचार और पोक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
Lucknow
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh