केरल: मुख्यमंत्री को मिली धमकी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केरल। राज्य पुलिस मुख्यालय में किसी व्यक्ति ने फोन कर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह धमकी बुधवार शाम को पुलिस मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष को फोन करके दी गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में म्यूजियम पुलिस थाने में धमकी देने के लिए इस्तेमाल किए गए फोन नंबर के खिलाफ केरल पुलिस अधिनियम की धाराओं तहत मामला दर्ज किया गया है।
![]() |
Advt. |