बीएचयू आईआईटी की छात्रा से छेड़छाड़ पर बवाल, धरने पर बैठे सैकड़ों छात्र | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में बुधवार की रात शोहदों ने छात्रा से छेड़खानी की। द्वितीय वर्ष की छात्रा रात डेढ़ बजे वॉक के लिए निकली थी, उसके साथ उसका एक दोस्त भी था। सुबह सूचना मिलने के बाद आईआईटी के सैकड़ों छात्र राजपुताना चौराहे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने मांग की कि आईआईटी परिसर को चारों तरफ से बंद किया जाए और अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक लगे।
आईआईटी बीएचयू में बीटेक द्वितीय वर्ष की छात्रा परिसर के ही छात्रावास में रहती है। छात्रा ने बताया कि बुधवार की देर रात वह वॉक करने निकली। रास्ते में उसे एक दोस्त भी मिल गया। दोनों टहलते हुए कर्मनबीर बाबा के मंदिर की तरफ चले गए। इसी बीच वहां बुलेट बाइक से आए तीन लड़कों ने उन्हें रोक लिया।
लड़के को अलग कर मारा पीटा। लड़की का मुंह दबाकर उसे एक तरफ ले गए और छेड़खानी की। इसके बाद लड़की के सारे कपड़े उतार उसका वीडियो भी बनाया और जान से मारने की धमकी दी। लड़की का मोबाइल अपने पास रखने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ा। लड़की ने बताया कि वहां से भागने के बाद भी आरोपियों ने उसका पीछा किया। डर के मारे उसने एक प्रोफेसर के आवास में शरण ली। प्रोफेसर ने उसे सुरक्षाकर्मियों के पास पहुंचाया। छात्रा की तहरीर पर लंका थाने में धारा 304 ख, 504 और आईटी एक्ट की धारा 66 ई के अंतर्गत अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |
.jpg)
.jpg)


%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)