नया सवेरा नेटवर्क
सिद्दीकपुर। एस.एस. पब्लिक स्कूल में कार्तिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय में संस्कृत श्लोक एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों नेें भाग लिया, माँ दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, डाॅ राममनोहर लोहिया स्कूल, संतगुरूपद, एस.एस. पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर एवं बाबतपुर तथा अन्य विद्यालयों ने भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक विश्वतोष नारायण सिंह एवं निर्देशिका डाँ. नम्रता सिंह तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने माँ सरस्वती एवं बाबू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
विद्यालय में आए हुए संस्कृत श्लोक प्रतियोगिता के निर्णायक महोदय डाँ. नीरज कुमार मिश्र एवं अखिलेश चंद्र पाठक एवं रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक महोदया डाँ. नम्रता सिंह एवं नूतन पाण्डेय ने प्रतिभागियों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान की घोषणा की। श्लोक प्रतियोगिता में प्रथम पल्लवी यादव कक्षा-3 एस. एस. पब्लिक स्कूल, द्वितीय स्थान शुभांगी तिवारी कक्षा-6 होरी चाइल्ड एकेडमी, तृतीय स्थान अद्विका सिंह कक्षा- 3 रिजवी लर्नर्स जौनपुर एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राम मनोहर लोहिया, द्वितीय शहाना इण्टरनेशनल, तृतीय स्थान एस. एस. पब्लिक स्कूल बाबतपुर वाराणसी प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल ने प्रतियोगिता में भाग लिए हुए प्रतियोगियों का उत्साह वर्द्धन किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि छात्र-छात्राओं के कौशल व प्रतिभा को विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक अवसर प्रदान करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण मौजूद रहें।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Advt. |
0 टिप्पणियाँ