BREAKING

आईओसी ने जीती सीनियर महिला अंतर-विभागीय चैम्पियनशिप | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नई दिल्ली। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने मंगलवार को एक रोमांचक मैच में गत चैंपियन रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को 4-4 (3-2) से हराकर तीसरी हॉकी इंडिया सीनियर महिला अंतर-विभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 जीत ली। आईओसी ने चौथे क्वार्टर के अंत तक 4-4 से बराबरी हासिल कर ली, जिसके बाद पेनल्टी शूटआउट करना पड़ा जिससे उन्होंने 3-2 से जीत हासिल की। कप्तान वंदना कटारिया ने रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के लिए 12वे मिनट में गोल दागा जिसके तुरंत बाद मारियाना कुजूर (15') ने बढ़त को 2-0 कर दिया। 

मैच के 28वें मिनट में आईओसी की शर्मिला देवी ने गोल कर अंतर को पाटने की कोशिश की लेकिन बोर्ड की संगीता कुमारी ने 33वें मिनट पर गोल कर तीसरे क्वार्टर के अंत में तक स्कोर को 3-1 कर दिया। आईओसी के लिए ज्योति ने 49 मिनट पर गोल कर टीम के लिये जीत के दरवाजे खोलने का प्रयास किया लेकिन वंदना कटारिया ने 49वें मिनट में एक अच्छा फील्ड गोल कर स्कोर को 4-2 कर दिया। आखिरी के पांच मिनट में दीपिका (55') और ज्योति (59') ने गोल कर स्कोरलाइन 4-4 कर दिया और मैच पेनल्टी शूट-आउट में चला गया। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के लिए दीपिका, बलजीत कौर और ज्योति ने गोल किए, जबकि बिचू देवी खारीबाम गोलपोस्ट पर खड़ी रहीं और आईओसी ने रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड को हराकर टूर्नामेंट जीता।

इस बीच तीसरे/चौथे स्थान के मैच में भारतीय खेल प्राधिकरण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सशस्त्र सीमा बल को 3-1 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया। कविता (15') ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल करके भारतीय खेल प्राधिकरण के लिए स्कोरिंग की शुरुआत की। इसके बाद तीसरे क्वार्टर में लालरिंदिकी (35', 41') के दो फील्ड गोल ने बढ़त को 3-0 तक बढ़ा दिया। सशस्त्र सीमा बल के लिए कप्तान रजनी बाला (43') ने गोल किया और मैच 3-1 स्कोर के साथ समाप्त हुआ।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर | A to Z सभी प्रकार के एडवरटाइजिंग के लिए सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें