BREAKING

चित्रकूट में सड़क हादसे में एक परिवार के पांच सदस्य मरे | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चित्रकूट। जिले के रैपुरा क्षेत्र में मंगलवार को रोडवेज बस और बोलेरो के बीच भिड़ंत में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 35 पर ग्राम पंचायत बगरेही के पास यह हादसा उस समय हुआ जब चित्रकूट से प्रयागराज जा रही जनरथ बस प्रयागराज की तरफ से आ रही बोलेरो से टकरा गयी। सड़क हादसे में बोलेरो सवार 11 यात्रियों में पांच की मौत हो गई है।

घटनास्थल पर पहुंचकर जिला अधिकारी अभिषेक आनंद व पुलिस अधीक्षक बृंदा शुक्ला ने गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल में भर्ती घायलों की बारे में जानकारी लेने भी पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो की घटना स्थल पर, दो जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में और एक यात्री की रामनगर अस्पताल में मृत्यु हुई है। इसके अलावा घायल चार यात्रियों को प्रयागराज रिफर किया गया है जबकि दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में बस का एक यात्री भी मामूली घायल हुआ है।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*वैभव एडवरटाइजिंग हब | पता- कालीकुत्ती रोड (मैहर-देवी मार्ग) ओलन्दगंज, जौनपुर | A to Z सभी प्रकार के एडवरटाइजिंग के लिए सम्पर्क करें 9236196989, 9151640745 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें