दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर फटने की वजह से चार लोगों की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के कमल विहार इलाके में शुक्रवार को एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फट गया जिसमें चार लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने कहा, हमें शाम साढ़े सात बजे धमाके की सूचना मिली। इसके लिए दमकल की तीन गाड़ियों की मदद ली गई। हादसे में चार लोग झुलस गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले में उनकी जांच जारी है।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |