BREAKING

अमेठी में थाने के सामने मिला युवक का शव | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अमेठी। जिले के संग्रामपुर थाने के सामने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव कालिकन धाम परिसर के सगरे में तैरता मिला। पुलिस सूत्रों ने बताया कि माता कालिकन धाम परिसर में स्थित सगरा में एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना संग्रामपुर पुलिस को दी। शव की पहचान क्षेत्र खेरौना निवासी अभिषेक मिश्र (35) के तौर पर की गयी है।

थाने के सामने मंदिर परिसर में शव का मिलना पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़ा कर रहा है। कालिकन धाम मंदिर इलाके का प्राचीन एवं प्रसिद्ध सिद्ध पीठ होने के चलते सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध रहता है। ऐसे में युवक या युवक का शव वहां तक कैसे पहुंचा यह बड़ा सवाल है।

एसएचओ संग्रामपुर श्री राम ने बताया कि एक अज्ञात का युवक के शव सगरा में मिला था, जिसकी पहचान करवा कर परिजनों की सूचना दी गई। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह की बात सामने आयी है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्यवाही की जायेगी। मृत्यु के कारणों की पड़ताल के लिये शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें