BREAKING

कश्मीर सरकार ने चार कर्मचारियों को किया बर्खास्त | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

श्रीनगर। केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आतंकवादियों के साथ संबंधों के आरोप में एक डॉक्टर सहित चार कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। सरकारी कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी। जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कर्मचारियों को संविधान के अनुच्छेद के तहत बर्खास्त किया गया था, जो सरकार को कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगे बिना या उनके आचरण की जांच का आदेश दिए बिना उन्हें बर्खास्त करने की अनुमति देता है। 

अधिकारियों ने बताया कि श्री महाराजा हरि सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल के सहायक प्रोफेसर डॉ. निसार-उल-हसन, पुलिस कांस्टेबल अब्दुल मजीद भट, शिक्षक फारूक अहमद मीर और उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला के प्रभारी अब्दुल सलाम राथर को बर्खास्त करने का आदेश सोमवार को दिया गया, जो बारामूला जिले के सोपोर निवासी डॉ. निसार डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ कश्मीर (डीएके) के अध्यक्ष भी थे। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों में, जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राज्य की सुरक्षा के लिए ‘खतरा’ होने के कारण 50 से अधिक कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं।


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



*खुल गया! पहला डिजिटल लाईब्रेरी जौनपुर में | गजाधर सिंह डिजिटल लाइब्रेरी | डायरेक्टर - रजनी सिंह | मैनेजर - प्रशान्त सिंह | Ph.: 05452-350704, Mob: 9450678317, 9125184758 | ईशापुर (कुर्चनपुर) शंकर जी मंदिर के पास, जौनपुर | हमारी सुविधाएं  - # वातानुकूलित लाइब्रेरी. # शांतिपूर्ण वातावरण. # हाईस्पीड वाईफाई डबल नेटवर्क. # सी.सी.टी.वी. कैमरा HD. # लॉकर सुविधा # न्यूज पेपर. # साप्ताहिक एवं मासिक करेन्ट अफेयर्स. # मिनरल वाटर. # कैन्टिन की सुविधा. # सेफ पार्किंग | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें