BREAKING

जौनपुर: जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर: कृपाशंकर | #NayaSaveraNetwork


नया सवेरा नेटवर्क

  • जौनपुर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

जौनपुर। जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी बढ़कर होता है। जिस मिट्टी में हम पैदा होते हैं। जिसकी गोद में पलकर बड़े होते हैं, उस मिट्टी के प्रति भी हमारा कर्ज होता है। जन्मभूमि के विकास और गौरव की रक्षा के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए। 

खुटहन थाना अंतर्गत स्थित त्रिकौलिया गांव में समाजसेवी चित्रसेन सिंह के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में योगी सरकार द्वारा प्रदेश को खुशहाल और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक सार्थक कदम उठाए गए हैं। 

कृषि, सड़क, बिजली,रोजगार जैसे अनेक क्षेत्रों में डबल इंजन सरकार कार्यों से जनता पूरी तरह से खुश नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर बीजेपी अलाइंस की शानदार जीत होगी। चित्रसेन सिंह ने कहा कि जौनपुर के विकास की दिशा में कृपाशंकर सिंह का योगदान प्रेरणादायक है। जौनपुर में अनेक सड़कों, अनेक पुलों के निर्माण में इनका सराहनीय प्रयास रहा है। 

मुंबई से जौनपुर के लिए वंदे भारत जैसी ट्रेन चलाने की दिशा में आप द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाए कम है। इस अवसर पर समाजसेवी श्यामराज सिंह, शिक्षक नेता नरसिंह बहादुर सिंह, जगत नारायण सिंह, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार मंगलेश्वर त्रिपाठी पत्रकार प्रमोद पांडे समेत मान्यवर उपस्थित रहे।


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें