वाराणसी: महिला मोर्चा ने शुरू की सम्मान मुहिम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। भाजपा महिला मोर्चा ने गुरुवार को जनसंघ की सदस्य तथा महिला मोर्चा की संस्थापक राजमाता विजया राजे सिंधिया की जयंती पर वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सम्मान अभियान की शुरुआत की। मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मला सिंह पटेल के आवास पर राजमाता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और निर्मला सिंह पटेल का सम्मान किया।
इस दौरान अंजली गुप्ता, सुनीता गुप्ता, अर्चना सिंह, नीता सिंह, शकुंतला, दीपा आदि रहीं। उधर, दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में मोर्चा की सदस्यों ने कार्यालय मंत्री नेहा कक्कड़ के नेतृत्व में पूर्व पार्षद सुमन चौरसिया का सम्मान किया। इस दौरान मुख्य रूप से उषा अग्रहरी, ज्योति प्रजापति, अंजू शर्मा, प्रभा आदि रहीं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi


