वाराणसी: पदयात्रा से आंखों की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। विश्व दृष्टि दिवस पर गुरुवार को जीवन ज्योति दिव्यांगार्थ संस्थान (मवइया सारनाथ) की दिव्यांग छात्राओं ने गुरुवार को पदयात्रा निकाली और लोगों को आंखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। विकास भवन से शुरू हुई यात्रा को सीडीओ हिमांशु नागपाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पदयात्रा आम्बेडकर पार्क चौराहा होते हुए सर्किट हाउस पर जाकर समाप्त हुई।
संस्था की निदेशिक सिस्टर श्वेता के नेतृत्व में छात्राओं व शिक्षकों ने पैम्फलेट बांटकर आंख की सुरक्षा के प्रति आगाह किया। इसके बाद छात्राओं ने प्रेरणा गीत, नुक्कड़ नाटक व भाषण में कौशल दिखाया। श्रमिकों व पेंटरों को चश्मा वितरित किया गया। इस मौके पर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी रामप्रकाश सिंह, प्रिंसिपल सिस्टर मोनिका, राम प्रसाद, हिमांशु आदि उपस्थित थे। संचालन ओंकार प्रसाद व कृष्णमोहन सिंह ने किया।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |


