वाराणसी: दशाश्वमेध घाट पर चला स्वच्छता अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। नमामि गंगे गौरव महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को दशाश्वमेध घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। सृजन सामाजिक विकास न्यास व सीआरपीएफ की 95वीं बटालियन की ओर से संयुक्त रूप से अभियान चला। इस दौरान कमांडेंट अनिल कुमार ने वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह कहा कि गंगा को स्वच्छ रखने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा।
मुख्य अतिथि सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि जीत प्रमाणिक, अनन्या कश्यप, विश्वजीत घोष मौजूद रहे। मिलीरिया मीडिया ने अभियान का फिल्मांकन किया। जल्द ही इसपर डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई जाएगी। जिसमें पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक समेत अन्य कलाकारों की प्रस्तुत होगी। 95 बटालियन के निरीक्षक बाल यादव, प्रवीण सिंह, संतोष कुमार सिंह, विष्णुकांत त्रिपाठी, भाजपा नेता सौरभ सिंह पटेल, आनंद सिंह, सौरभ सिंह, शिवम अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

