प्रयागराज: छात्राओं ने निकाली कलश यात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. राजेश गर्ग ने उन्हें पंच प्रण की प्रतिज्ञा दिलायी। अमृत कलश में अपने-अपने घरों से लाई मिट्टी और चावल को डाला गया और उसे लेकर हेमिल्टन रोड पर अमृत कलश यात्रा की रैली निकाली। इस अवसर पर प्रो. आशिमा घोष, डॉ. अंकित चतुर्वेदी, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. निर्मला गुप्ता, डॉ. ऐश्वर्य सिंह आदि मौजूद रहीं।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh


