प्रयागराज: रामलीला रूटों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करें: डीएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। त्योहरों के सीजन में रामलीलाओं वाले क्षेत्रों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर समस्याओं को दूर करने के लिए कहा। डीएम नवनीत सिंह चहल गुरुवार को अतरसुइया में श्रीपजावा रामलीला कमेटी, रामबाग में श्रीपथरचट्टी रामलीला और श्रीकटरा रामलीला कमेटी पहुंचे। जिन स्थानों से रामदल निकलना है वहां का भी निरीक्षण किया। नवरात्र के अवसर पर जिलेभर दुर्गापूजा का आयोजन होगा और रामदल भी निकलेगा। गुरुवार को निरीक्षण रामलीला प्रांगण व झांकियों के मार्गों पर लटकते हुए बिजली के तार लटक रहे थे। डीएम ने इसे ठीक कराने का निर्देश दिया। वहीं आधा दर्जन टोलीफोन के पोल निष्प्रयोज्य थे। इसे भी हटाने के लिए कहा। नालियों की सफाई, सड़कों की मरम्मत के साथ ही मनोरंजन कर विभाग के अफसरों को केबल टीवी के तारों को व्यवस्थित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने मेले के दौरान यहां का ट्रैफिक प्लाने बनाने का निर्देश दिया, साथ ही पेड़ों की छंटाई के लिए भी निर्देश दिया। इस दौरान एडीएम सिटी मदन कुमार व अन्य अफसर मौजूद रहे।



