प्रयागराज: माधव ज्ञान में पुस्तक मेले का आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नैनी। सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज नैनी में अग्रवाल सर्व शिक्षा एजुकेशनल ट्रस्ट प्रयागराज की ओर से दो दिनी पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 1000 पुस्तकों का प्रदर्शन विद्यालय के छात्र-छात्राओं के सम्मुख किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. विंध्यवासिनी प्रसाद त्रिपाठी ने अग्रवाल ट्रस्ट को इस प्रकार के आयोजन करते रहने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संजय कुमार मिश्र, विभूति नारायण सिंह, बनवारी लाल चौरसिया, वंदना श्रीवास्तव, आशा तिवारी, कृष्ण प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
Prayagraj
recent
uttar pradesh


