वाराणसी: 120 मरीजों ने लिया नि:शुल्क परामर्श | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। मंडलीय अस्पताल परिसर में गुरुवार को सर्व औषधि स्टोर की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 120 मरीजों ने परामर्श लिया। वरिष्ठ मनोचिकित्सक तथा तंत्रिका रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया और दवाएं वितरित की गईं।
डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि महंगी दवाओं के कारण बहुत से मरीज अपना इलाज बीच में ही छोड़ देते हैं। मरीजों को जनऔषधि केंद्रों से दवाएं लेनी चाहिए। सर्व औषधि स्टोर के जोनल मैनेजर भारत त्रिपाठी ने कहा कि स्टोर पर सस्ती दवाएं उपलब्ध हैं। इस दौरान आशुतोष अग्रवाल, मानस, अश्र्विनी, प्रकश सिंह आदि मौजूद रहे।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi


