वाराणसी: कवियों ने दी डा. देवी प्रसाद को श्रद्धांजलि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। काशी के कवियों ने डा. देवी प्रसाद कुंवर को श्रद्धांजलि अर्पित की है। शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन कमल नयन मधुकर के अर्दली बाजार स्थित आवास पर किया गया। शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि डा. देवी प्रसाद साहित्यकारों और समाज के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में अपनी पहचान रखते थे। इस मौके पर बृजेश पांडेय, डा. अशोक राय अज्ञान, नागेश शांडिल्य, रुद्रनाथ त्रिपाठी ‘पुंज, धर्म प्रकाश मिश्र आदि ने विचार व्यक्त किए।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi


