वाराणसी: मैनेजर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शिवपुर। मेहता नगर कॉलोनी में शुक्रवार को सीमेंट कंपनी के मैनेजर लवकुश गुप्ता की पत्नी प्रिया गुप्ता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बड़ागांव के मूल निवासी लवकुश पत्नी के साथ किराये के मकान में रहते थे। बताया कि प्रिया कई दिनों से बीमार चल रही थी। इसकी वजह से वह तनाव में थी। सुबह वह ऑफिस चले गए। शाम को रूम पर पहुंचे तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। दरवजा तोड़कर अंदर घुसे तो देखा तो प्रिया की लाश फंदे पर लटक रही थी।
Tags:
#DailyNews
#mumbai
#recent
Daily News
Local News
National
Naya Savera
New Delhi
recent
uttar pradesh
Varanasi


