प्रयागराज: राम का हुआ राज्याभिषेक, नगर में छाई खुशी | #NayaSaveraNetwork

प्रयागराज: राम का हुआ राज्याभिषेक, नगर में छाई खुशी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

प्रयागराज। सिविल लाइंस रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार रात को रामराज्याभिषेक समारोह का आयोजन किया गया। सियाराम की आरती उतारकर उनका गुणगान किया गया। सिविल लाइंस रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक समारोह संपन्न हुआ। श्रीराम के राजगद्दी संभालते ही नगर में खुशी छा गई।

 श्रीराम के जय-जयकार से रामलीला परिसर गूंज उठा। राज्याभिषेक से पूर्व रामलीला प्रसंग का मंचन किया गया। भगवान राम लंकापति रावण का वध कर चौदह साल का वनवास पूरा कर जानकी सहित अयोध्या लौट आते हैं। प्रभु राम को देखकर भरत की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। वह नगरवासियों की ओर से श्रीराम का स्वागत करते हैं। नगर के लोग उनकी आरती उतारते हैं। सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा, समिति के अध्यक्ष व पार्षद अमित सिंह बबलू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष के यादव, महामंत्री अजीत जायसवाल मौजूद रहे।


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



*Happy Navratri & Dussehra : MODERN WINGS PUBLIC SCHOOL KOPA, PATARAHI - JAUNPUR | REGISTRATION OPEN 2023-24 Nursery to Class IX & XI | Call Now : 7755003108, 9919212283, 9005454777 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


नया सबेरा का चैनल JOIN करें