प्रयागराज: 51 शक्तिपीठों की महाआरती संग कार्तिक मेला शुरू | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। कार्तिक मास शुरू होते ही यमुनातट पर मेले का शुभारंभ हो गया। एक माह तक श्रद्धालु गऊघाट, बलुआघाट व मीरापुर के बरगद घाट पर स्नान-दान कर मां यमुना से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। बलुआघाट मेले से गुलजार रहेगा। रविवार को यमुना आरती समिति मीरापुर बरगद घाट की ओर से कार्तिक मेले का आरती, पूजन के साथ शुभारंभ हुआ।
पांच आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के सानिध्य में भाजपा नेता डॉ. उदय प्रताप सिंह ने 51 शक्ति पीठों की महाआरती की। समिति के अध्यक्ष दिनेश कनौजिया ने यमुना के निमित्त दीपदान किया। महिलाओं ने यमुना गीत की प्रस्तुति की। समिति के महामंत्री अभिषेक ठाकुर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक माह तक मेला लगेगा। हनुमान मंदिर समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चंदेल, सदन लाल श्रीवास्तव, हरिमोहन मालवीय, राजेश केसरवानी, आरके शर्मा, जगमोहन मेहरोत्रा, राजेश श्रीवास्तव, सीएस गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
