- परोपकार और सामाजिक सेवा के लिए किया गया सम्मानित
मुंबई। यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) ने रविवार को रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को 2023 ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें यह अवार्ड परोपकार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के लिए दिया गया।
- महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने में अग्रणी
डॉ. अघी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हार्ड पॉवर के समय में उन्होंने हमें सॉफ्ट पॉवर की पहुंच और प्रभाव दिखाया है, विशेष रूप से भारत की कला की समृद्ध परंपरा को संरक्षित करने और बढ़ावा देने में और हमें दिखाया है कि खेल राष्ट्र निर्माण में एक महत्वपूर्ण उपकरण है। नीता अंबानी भारत में महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने में अग्रणी रही हैं और देश की सबसे बड़ी परोपकारी संस्थाओं में से एक रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक हैं। वह खेल से लेकर कला संगठनों में भी अहम भूमिका निभाती हैं।
0 टिप्पणियाँ