जौनपुर: सीएमओ ने सीएचसी बरसठी का किया निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सीएमओ डॉ.लक्ष्मी सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी का निरीक्षण किया। उन्होंनें स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण कर सुरक्षित प्रसव हेतु आवश्यक जांच एवं दवाइयों के विषय में जानकारी प्राप्त की। साथ ही महिलाओं को हाई रिस्क प्रेगनेंसी एचआरपी की जानकारी दिया एवं सावधानी के उपाय भी बताया साथ ही गर्भवती महिलाओं को रूटीन जांच एवं टीकाकरण तथा आवश्यक पोषक पदार्थ लेते रहने की सलाह दी। नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों एवं दी जा रही सुविधाओं की जानकारी हेतु उन्होंने महिलाओं को टोल फ्री नंबर के बारे में भी बताया। सीएमओ ने स्वास्थ्य केंद्र पर आई महिलाओं से विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अन्य दूसरी महिलाओं को भी उक्त लाभ लेने हेतु प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र पर आई महिलाओं को फल का वितरण किया। स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 75 महिलाओ की उपस्थिति रही।


