BREAKING

जौनपुर: दो दिन पूर्व नदी में डूबे किशोर का मिला शव | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: दो दिन पूर्व नदी में डूबे किशोर का मिला शव  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नगर के बजरंग घाट पर गोमती नदी में हुआ था हादसा

सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर रामेश्वरम गांव के पास रविवार को गोमती नदी में दो दिन पूर्व डूबे एक 14 वर्षीय किशोर का शव मिला। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की निवासी उम्मे फरवा पत्नी अली अब्बास अपने परिवार के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बाजार स्थित एक किराये के मकान में रहती हैं। उम्मे फरवा ने बताया कि मेरा पुत्र शीश मदरसा नासिरिया का छात्र था। शुक्रवार को वह अपने दोस्तों के साथ दोपहर करीब तीन बजे नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के ताड़तला स्थित बजरंग घाट घूमने गया था। इस दौरान सीढ़ी से पैर फिसल गया और वह गोमती नदी की धारा में बहते हुए डूब गया। दो छात्र मौके से भाग गये जबकि एक छात्र ने सारी घटना मदरसे में बताई। जिसपर मदरसे के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। साथ ही परिवार वालों को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे पुरानी बाजार चौकी प्रभारी आफताब आलम व उनकी टीम ने गोताखोरों के प्रयास से शव को खोजने का काफी प्रयास किया पर सफलता हाथ नहीं लगी। शनिवार को भी कई टीमे शव को नदी में खोजती रहीं। रविवार की सुबह उन्हें सूचना मिली की एक शव सई गोमती के संगम स्थल राजेपुर घाट के मल्लाहों ने देखा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी शिनाख्त की और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसे बाद में परिजन लेकर अपने गृह जनपद दरियापुर आजमगढ़ चले गये। 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें