जौनपुर: रमजान शाह बाबा का धूमधाम से मना उर्स | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुफ्तीगंज जौनपुर। धर्मापुर विकास खंड के सरेमू गांव में रमजान शाह रहमतुल रिजवान का सालाना उर्स शनिवार की रात धूमधाम से मनाया गया। जायरीनों ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर मन्नतें मानी। जलसे में उलेमाओं ने तकरीर करते हुए रसूल साहब के बताये हुए मार्ग पर चलते हुए आपसी भाईचारा व सद्भाव के साथ जीवन गुजारने की बात कही। जलसे में मौलाना जहांगीर आलम, मौलाना रईसुल खैरी, कारी जकीउल्लाह, मौलाना दिलशाद, मौलाना रियाज, मौलाना काशिफ, मौलाना शहनवाज, मौलाना निहाल, अब्दुलहक अंसारी, मस्तान बाबा, मो. जहीर आदि मौजूद रहे। इस दौरान गौराबादशाहपुर थाना के उपनिरीक्षक ब्रिाजराज यादव, परमानंद यादव, आरक्षी प्रियांशु सिंह आदि मय फोर्स लगे रहे।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


