BREAKING

जौनपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

अयोध्या से वाराणसी दर्शन करने जा रही थी महिला

सिरकोनी जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग हौज गांव के पास भारत पेट्रोलियम पम्म के सामने रविवार की सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय बृद्ध महिला की मौत हो गयी। उमे·ारी देवी पत्नी स्वर्गीय अकबाल बहादुर सिंह निवासी सुजातपुर जनपद सीतापुर अपने घर से टूरिस्ट बस द्वारा अयोध्या से वाराणसी के तीर्थ यात्रा के लिए निकली थी। सिरकोनी बाजार से पहले हौज गांव के पास रविवार की सुबह में बस रु की। बस में सवार यात्री उतरकर शौच के लिए गए थे। उमे·ारी देवी भी शौच के लिए सड़क पार करके शौच के लिए गयी थी। शौच करके वापस आते समय जौनपुर से वाराणसी की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना होते ही बस में सवार किसी यात्री ने जलालपुर थाने पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई। 

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें