BREAKING

जौनपुर: सीडा में अवैध अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सीडा में अवैध अतिक्रमणकारियों पर चला बुलडोजर  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

पाँच रिहाइशी मकानों में चार हुए जमींदोज, एक पर था स्टे

एसडीएम, सीओ, सीडा प्रभारी सहित पुलिस व पीएसी रही तैनात

मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में स्थित लगभग 80 हजार वर्गमीटर जमीन पर गांव के ही पांच व्यक्तियों द्वारा लगभग 30 साल से अधिक समय पूर्व से रिहायशी मकान बनाकर कब्जा कर लिया गया था। इसके बाबत सीडा प्रशासन एवं जिला प्रशासन द्वारा लगभग 30 वर्षों से अतिक्रमणकारियों को सीडा की उक्त जमीन खाली करने के लिए कई बार नोटिस दिया गया फिर भी अतिक्रमणकारियों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। 27 सितम्बर को आयुक्त वाराणसी मण्डल द्वारा सीडा बोर्ड की बैठक में तत्काल अतिक्रमण हटाए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया जिसके क्रम में रविवार को एसडीएम मछलीशहर राजेश कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, नायब तहसीलदार सूरज कुमार, उपयुक्त उद्योग एवं प्रभारी सीडा एचपी सिंह बड़ी संख्या में पाक एवं थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर, सिकरारा , पवारा , मीरगंज सहित आधा दर्जन थानों की पुलिस फोर्स, फायर ब्रिागेड, महिला पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा माननीय सिविल न्यायालय द्वारा पारित स्थगन आदेश प्रस्तुत किया गया जिसके कारण उक्त एक मकान को छोड़कर कर चार रिहाइशी मक्के मकान एवं आधा दर्जन से अधिक पशुशाला एवं छप्पर आदि अधिकारियों द्वारा बुलडोजर से गिराकर जमीनदोज कर दिया गया जिससे सीड़ा की लगभग 80 हजार वर्गमीटर जमीन अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई। 

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें