जौनपुर: पालिकाध्यक्ष व सभासदों ने ली स्वच्छता की शपथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष अध्यक्ष कपिलमुनि की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में शासन के निर्देश पर चलाए जाने वाले स्वच्छता पखवाड़े के तहत सभी ने स्वच्छता का संकल्प लिया। इस अवसर पर जलकल अभियन्ता शिवानन्द वास्को ने स्वच्छता संकल्प को पढा और कहा कि एक अक्तूबर को विशेष श्रमदान करके राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को स्वच्छाजंलि दी जाएगी। इस मौके पर विभिन्न वार्डो के सभासद , पालिका परिषद के अधिकारीगण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent



