जौनपुर: ब्लॉक प्रमुख ने रास्ते के विवाद को सुलझाया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के जगदीशपुर गाँव में विगत दस सालों से चल रहे रास्ते के विवाद को ब्लॉक प्रमुख सिरकोनी बंस राज सिंह ने अपने स्तर से लोगों को समझा बुझा कर रविवार को विवाद खत्म कराया। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने बहरीपुर गाँव के ग्राम प्रधान राजकुमार को लेकर ब्लॉक प्रमुख के आवास पर पहुंच कर विगत दस सालों से चल रहे रास्ते के विवाद को खत्म कराया व समाधान करते हुए लोगों को आ·ााशन दिया कि 3 दिन के बाद इस रास्ते का काम शुरू हो जाएगा। दीपावली के दिन इस रास्ते पर दीपक जल जाएगा। गाँव वालों ने खुशी का इजहार करते हुए प्रमुख को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राजेश सिंह, मनीष सिंह,राजकुमार प्रधान,अमित सिंह,अमन सिंह, धीरज सिंह,आलोक सिंह,नवीन सिंह,आदि लोग उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


