जौनपुर: नाले में गिरकर बालक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिकरारा जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलजारगंज बाजार के नाले में गिरने से एक बालक की मौत हो गई। बताते चलें कि उक्त बाजार निवासी वीरेंद्र प्रजापति का ढाई वर्षिय पुत्र उद्धव प्रजापति बीते 28 सितंबर को दोपहर के करीब घर के बगल स्थित पानी बहाव के नाले में खेलते हुए अचानक गिर गया था। दरवाजे पर कुछ देर तक दिखाई नहीं दिया तो परिजन उसे खोजने लगे तभी किसी की निगाह नाले में पड़ी तो बालक औंधे मंुह गिरा हुआ था। आनंन-फानन में उसे निकालकर नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए वहां वह उसको आईसीयू में भर्ती किया था। जहां पर चिकित्सकों ने जवाब दिया तो परिजन वाराणसी लेकर जा रहे थे जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


