नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। स्वयं सहायता समूह से जुड़ कर दर्जनों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली प्रीती चतुर्वेदी को गत गुरु वार को मल्हनी में आयोजित एक समारोह में खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव व सीडीओ ने संयुक्त रूप से सम्मानित कर उन्हें समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दो करोड़ दस लाख पचहत्तर हजार का चेक सौंपा। इस धन से समूहों को ऋण देकर जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। क्षेत्र के पुरा अंधरी गांव निवासी अरविंद चतुर्वेदी की पुत्री प्रीती को महिलाओं के उत्थान में विशिष्ट सहयोग पर राज्य सभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने भी सम्मानित किया था। लगभग छह माह पूर्व लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इन्हें सम्मानित किया था। प्रीती ने बताया कि हमें काम के पीछे पिता जी की प्रेरणा और बीडीओ गौरवेंद्र सिंह व मिशन प्रबंधक ऋषी मिश्रा का सहयोग व मार्गदर्शन है।
 |
Advt. |
 |
Advt.
|
0 टिप्पणियाँ