जौनपुर: जमीन विवाद में युवक को मारी गोली,हालत गंभीर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बादलपुर जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवा गांव निवासी तथा उक्त गाँव के कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत अनुदेशक अनीश सिंह को मंगलवार की रात्रि एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों ने गोली मारकर लहुलुहान कर दिया। अनुदेशक कहीं निमंत्रण से वापस घर लौट रहे थे कि बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के उसरा बाज़ार पावर हाउस के पास मोड़ पर घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशो ने अनुदेशक को गोली मारकर लहुलुहान कर दिया। वही गोली अनुदेशक के दाहिने हाथ में लगी जिससे वह रोड़ किनारे गड्ढे में गिर पड़े जिसे देख बदमाश वहां से फरार हो गए फिल-हाल सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बदलापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने घायल अनुदेशक अनीश सिंह को उपचार के लिए बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वही घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्राधिकार अशोक कुमार सिंह अस्पताल पंुचकर घायल से घटना की जानकारी लिए। इस दौरान डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अनुदेशक की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। बताते चले कि घायल अनुदेशक अनीश सिंह का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके गाँव के ही तीन नामजद लोगों ने उनपर गोली चलाई है। इसके पूर्व में भी उक्त लोगों द्वारा जमीनी विवाद को लेकर उनके साथ मारपीट व फायरिंग की गई थी जिसका मुकदमा अभी चल रहा है। उक्त लोगों द्वारा उस मुकदमे में सुलह समझौते का दबाव बनाया जा रहा था पीडि़त द्वारा नहीं मानने पर उसे बार- बार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी उन्होंने इस बाबत सूचना पूर्व में ही कोतवाली पुलिस को दे चुके हैं।


