जौनपुर: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिंगरामऊ जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के कबेली गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की रात्री अज्ञात पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुचीं पुलिस ने सिंगरामऊ निवासी मृतक संतोष मोदनवाल के शव को कब्जे में लेकर घायल छोटू मोदनवाल को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुचाया,जहां डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद छोटू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस मामले की अग्रिम कार्यवाई में जुटी हुई है।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


