BREAKING

जौनपुर: ट्रक-ट्रेलर की भिड़ंत से ट्रक घुसी दुकान में,तीन घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर समाधगंज बाजार में हुई दुर्घटना

सिकरारा जौनपुर। जौनपुर-प्रयागराज हाइवे पर मंगलवार की देर रात समाधगंज बाजार में तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने टक्कर के बाद अनियंत्रित ट्रक छप्पर के फर्नीचर की दुकान में घुस गई। जिससे दुकान में सो रहे दो लोग व ट्रेलर चालक  घायल हो गए। घायलों को रात में जिलाअस्पताल भर्ती कराया गया जहाँ एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। दोनो वाहनों की टक्कर में ट्रेलर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बीच सड़क पर बंद हो गया,पुलिस ने रात में क्रेन मंगा कर आवागमन बहाल कराया। उक्त बाजार के महादेव गौतम छप्पर में फर्नीचर की दुकान चलाते है,उक्त दुकान से आठ सौ मीटर दूर उनका मकान है। मंगलवार को वे बाहर गए थे दुकान पर उनका बड़ा बेटा बिन्देश,छोटा बेटा रत्नेश ,बेटी पूजा ,पत्नी उर्मिला व बिन्देश की पुत्री दिव्या,रमन,शिखा ,कुल सात लोग एक ही परिवार के उक्त छप्पर में सोए थे। रात दो बजे आलू लदा ट्रक सामने से आ रहे ट्रेलर से भिड़कर अनियंत्रित होकर उक्त छप्पर में घुस गया। ट्रक के धक्के से रत्नेश 12 वर्ष के सिर में गम्भीर चोट आई और पैर टूट गया जबकि उनकी मां उर्मिला को भी चोट लगी बाकी सभी बाल बाल बच गए। ट्रेलर चालक राजन निवासी निचलौल को भी चोट लगी। घायलों को जिलाअस्पताल भर्ती कराया गया। ट्रक के धक्के से महादेव की दुकान में निर्मित,अर्ध निर्मित बेड,सिंगारदान आदि  फर्नीचर एक बाइक व तीन साइकिल कुल तीन लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ। मौके से ट्रक चालक फरार हो गया। पीडि़त ने सुबह थाने पहुँचकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई में जुट गई।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें