BREAKING

जौनपुर: ईसाई मिशनरी प्रार्थना स्थल की तोड़ दी गई बाउंड्रीवाल, पुलिस अनिभज्ञ | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक जौनपुर। भुलनडीह गांव स्थित ईसाई मिशनरी प्रार्थना स्थल की बाउंड्रीवाल को गुरु वार आधीरात के बाद दो दर्जन की संख्या में असलहों के साथ पहुंचे अज्ञात लोगों ने तीन जेसीबी की मदद से तोड़ दी। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो ऐसा किसने किया जानने को बेताब दिखे। ग्रामीणों ने पूछने पर बताया कि रात में कब तोड़ा गया पता ही नहीं चला वहीं पुलिस भी तोड़फोड़ की घटना से अनिभज्ञता जाहरि की है। प्रार्थना स्थल के बाउंड्रीवाल को किसने तोड़ा यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। भुलनडीह गांव एक सप्ताह से सुर्खियों में बना हुआ है। 29 सिंतबर को गांव में बने ईसाई मिशनरी के प्रार्थना स्थल को ग्राम समाज व समाधि स्थल की भूमि पर बने होने की उच्च स्तर पर की गई शिकायत के निस्तारण के लिए पैमाइश करने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गई राजस्व टीम के वापस लौटते समय रास्ते में दो दर्जन से अधिक बाइक से मुंह बांधे कथित यीशु अनुयायियों द्वारा पथराव कर दिया गया जिससे दो लेखपाल व चालक घायल हो गए व सरकारी वाहन का शीशा टूट गया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर 35 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दूसरे दिन की गई पैमाइश में निर्माण ग्राम समाज व समाधि की भूमि पर होना पाया गया। अवैध निर्माण गिराने की कवायद कई दिन चली लेकिन राजस्व एवं पुलिस विभाग के तालमेल के अभाव में कार्रवाई नहीं हो पायी। गुरु वार की आधीरात के बाद सादेभेष में असलहों के साथ दो दर्जन की संख्या में पहुंचे अज्ञात लोगों ने तीन जेसीबी मशीनों की मदद से प्रार्थना सभा की बाउंड्रीवाल तोड़ दी। इस संबंध में पूछने थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलेंगी तो जांच की जाएंगी।

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें