BREAKING

जौनपुर: सीआरओ ने न्यायालयों के कामकाज की स्थिति का लिया जायजा | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सीआरओ ने न्यायालयों के कामकाज की स्थिति का लिया जायजा  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

केराकत जौनपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद ने उपजिलाधिकारी, एसडीएम न्यायिक, तहसीलदार व तीनों नायब तहसीलदार के न्यायलयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लंबित पड़े वादों की बिंदुवार अवलोकन पत्रावलियों की स्थिति का जायजा लिया। तथा मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिया। इस निरीक्षण में राजस्व, फौजदारी सहित विभिन्न धाराओं से संबंधित मुकदमे शामिल रहे। अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल भी मुख्य राजस्व अधिकारी से मिलकर तहसील के अधिकारियों के कार्य शैली पर संतोष व्यक्त किया। मुख्य राजस्व अधिकारी श्री प्रसाद ने बार-बेंच में सामंजस्य स्थापित बनाए रखने पर विशेष बल देते हुए कहा कि बार-बेंच में सामंजस्य स्थापित रहने से ही वादकारियों का हित निहित है। साथ ही वादकारियों के हित को सर्वोपरि मानते हुए विशेष गंभीर स्थिति न रहने पर अनावश्यक हड़ताल से बचने की अधिवक्ताओं से अनुरोध किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा, उपजिलाधिकारी न्यायिक पवन यादव, तहसीलदार मूसा राम, तीनों नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, अमित सरोज एंव वीरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें