जौनपुर: बिथार और सरेमू में चौपाल लगाकर सुनी गयी समस्यायें | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। ब्लाक के बिथार और सरेमू ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन आदि की समस्या बतायी। जिसका निस्तारण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को चिकित्सा अधीक्षक डा. मनोज ने आयुष्मान कार्ड वितरित किया। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी। बिथार में चौपाल के बाद बीडीओ ने इंटरलाकिंग मार्ग और अमृत सरोवर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी रामराज प्रसाद, एडीओ एजी राम आजाद, जेई एमआई प्रेमचंद, प्रधान मीनाक्षी देवी, रामजीत, सुरेन्द्र यादव, सचिव अखिलेश कुमार, उमेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।


