जौनपुर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नही है मूलभूत सुविधाएं, दिया ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मरीजों के साथ दुव्र्यवहार का अरोप, अधीक्षक से लगाई गुहार
सुजानगंज जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दूर दराज से आने वाले मरीजों के साथ दुव्र्यवहार को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मयंक सिंह ने ज्ञापन देते हुए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र पाल से मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र पर हो रही दुव्र्यवहार को सुचारू रूप से चिकित्सा सुविधा मिल सके। मिली जानकारी के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता मयंक सिंह ने मांग किया कि मरीजो को स्वास्थ्य केंद्र के अंदर की ही दवा लिखी जाए, मरीजों की चिकित्सीय जांच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंदर ही कराई जाए, रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर स्टाफ अपने नियत स्थान पर ही बैठे जिससे आने वाले मरीजों को असुविधा न हो, मरीजों की भर्ती कक्ष एवं बाथरूम की साफ सफाई एवं बेडशीट निरंतर बदली जाए उपरोक्त बातों की मांग करते हुए समाजसेवी ने बताया इन चीजों का अगर सुधर नहीं हुआ तो धरना प्रदशर््ान करने के अलावा कोई रास्ता हम लोगों के पास नहीं बचेगा।
![]() |
| Advt. |



