जौनपुर: विद्युत विभाग की संयुक्त छापेमारी में वसूले 92 हजार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मीरगंज जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के करियांव, दाउदपुर में विद्युत उपखंड अधिकारी मछलीशहर आदित्य मार्केंडेय के निर्देश पर अवर अभियंता अवधेश कुमार की संयुक्त छापेमारी में सत्रह नेवर पेड की राजस्व वसूली करते हुए सोलह बड़े बकायेदार विद्युत उपभोक्ताओं की बिजली भी काट दी गई। जिससे बड़े बकायेदारों के साथ अबैध ढंग से विद्युत उपभोग कर रहे लोगो मे हड़कम्प मचा रहा। इस दौरान अवर अभियंता अवधेश कुमार ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के पास बिजली का बकाया बिल है वें जमा कर दें, अन्यथा उनके विरु द्ध कार्रवाई होना तय है। उन्होंने कहा कि बिना विद्युत कनेक्शन बिजली जलाने वालों पर मुकदमा भी दर्ज होगा। उन्होंने बिजली चोरी करने वालो को आगाह किया है कि यदि अबैध कनेक्शन में पकड़े गए तो सीधे मुकदमा दर्ज कराकर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी। समय रहते कनेक्शन कराकर विजली का उपभोग करे। विद्युत विभाग के इस कड़े रूख के चलते क्षेत्र के अबैध कटियामारो में हड़कम्प मच गया है। विद्युत विभाग की इस टीम में अवधेश कुमार, प्रदीप दुबे, दिनेश तिवारी, विजय प्रकाश दूबे, जनमेजय तिवारी, अर्जुन विन्द सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


