BREAKING

जौनपुर: कौशल विकास से युवाओं को मिलती है आर्थिक मजबूती: कुलपति | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: कौशल विकास से युवाओं को मिलती है आर्थिक मजबूती:  कुलपति  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का कुलपति ने किया निरीक्षण

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र का शनिवार को कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने निरीक्षण किया। केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं से भी संवाद किया। कहा कि रोजगार और स्वरोजगार के लिए किसी न किसी क्षेत्र में  कौशल होना अति आवश्यक है। यही कौशल युवाओं को आर्थिक रूप संपन्न बनाता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वि·ाविद्यालय द्वारा आप सभी को दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण आपके आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। आज केंद्र और प्रदेश की सरकार युवाओं को शिक्षा के साथ ही साथ कौशल विकास के लिए भी कई योजनाएं संचालित कर रही है। वि·ाविद्यालय का यह केंद्र युवाओं के कौशल विकास के लिए निरंतर सुविधाएं उपलब्ध कराता रहेगा। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र के नोडल अधिकारी  डॉ. राजकुमार ने केंद्र में संचालित हो रहे कौशल विकास के कार्यक्रमों से कुलपति को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि केंद्र पर सिलाई मशीन ऑपरेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर, डोमेस्टिक, आईटी, हेल्पडेस्क अटेंडेंट तथा माइक्रो फाइनेंस एग्जीक्यूटिव का  प्रशिक्षण जारी हैं। केंद्र का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास मिशन के अंतर्गत वि·ाविद्यालय के आस -पास के ग्रामीण लोगों के कौशल संवर्धन तथा रोजगार की मुहिम को आगे बढ़ाना एवं उन्हें लाभ प्रदान करना है। इस अवसर पर  श्रीनाथ यादव, राजन गुप्ता, संतोष यादव, अभिषेक यादव, गिरिजा देवी, सूर्यकान्त अस्थाना प्रिया आदि उपस्थित रहे।

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें