जौनपुर: शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान भाजपा ने किया: बीपी सरोज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की की ख्याति को विश्व् पटल पर बढ़ाया। उनकी पहचान विश्व् नेता की बन चुकी है। शहीदों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान सिर्फ भाजपा सरकार ने ही किया। यह बातें सिरकोनी ब्लॉक के परिसर में मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम में बोलते हुए मछलीशहर सांसद बीपी सरोज ने कही। उन्होंने कार्यक्रम ने पिछले नौ वर्षो में प्रधानमंत्री द्वारा किये गए किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास,आम आदमी के उपचार के लिए बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड, हाइवे, पीने का पानी, बिजली आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं को गिनाया। इसके अलावा श्री सरोज ने वि·ा पटल पर देश के गौरवान्वित करने वाली उपस्थिति को भी बताया। कार्यक्रम को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद सिंह ने भी सम्बोधित किया। इसके पूर्व सांसद का डीसी एनआरएलएम ओपी यादव, बीडियो अस्मिता सेन, उमेश द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष रमेशचन्द्र जायसवाल, महामंत्री शशिकांत पाठक, प्रदीप सिंह आदि ने माल्यर्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरु आत हौज टोलप्लाज़ा से श्री सरोज के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। जो ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंची। कलशयात्रा में रत्नेश सिंह, धर्मराज सिंह, प्रदीप सिंह, विशाल मिश्र, हर्षित सिंह, चंदन चौहान, आशीष त्रिपाठी, सफाईकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, प्रधान पोल्हन मौर्य अनिल सरोज, चंदन सिंह चौहान,अजय सिंह सहित काफी भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में श्री सरोज ने समूह की महिलाओं द्वारा लगाये गए सामानों को देखकर प्रशंसा की। उसके बाद हौज के 16 शहीद परिवार के चार सदस्यों तथा शहीद जिलाजीत यादव की माँ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा दर्जन भर प्रधानमंत्री आवास के पात्रों को जारी पैसे की प्रतिलिपि सौपा। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अच्छी व्यवस्था के लिए बीडीओ अस्मिता सेन की सराहना किया गया।


