जौनपुर: विद्युत अधिशासी अभियंता ने जंघई उपकेंद्र का किया औचक निरीक्षण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
7 बड़े बकायेदारों के उखाड़े गए विद्युत मीटर
मोलनापुर, चौकीकला में चलाया सघन चेकिंग अभियान
मीरगंज जौनपुर। नवागत विद्युत अधिशासी अभियंता मछलीशहर नरेश कुमार ने विद्युत उपकेंद्र जंघई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जंघई उपकेंद्र के अवर अभियंता अमित कुमार से विस्तृत जानकारी ली, साथ ही विद्युत उपकेंद्र पर रखें कंप्लेन डायरी व लागशीट की भी गहनता से जांच पड़ताल किया। शेड्यूल के हिसाब से कितनी बिजली मिली कितने बार सट डाउन लिया गया। इन सभी बिंदुओं पर एसएसओ से आवश्यक पूछताछ करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अनुरक्षण माह के तहत विद्युत फीडर के आसपास साफ सफाई के लिए आवश्यक निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता, विद्युत उपखण्ड अधिकारी मछलीशहर आदित्य मार्कण्डेय व अवर अभियंता अमित कुमार की टीम ने चौकीकला व मोलनापुर गांव में विद्युत चोरी, ओवरलोड व बिल बकाया को लेकर वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया।जिससे अवैध ढंग से विद्युत उपभोग करने वालो में भगदड़ मच गई। जिसमें कुल 19 कनेक्शन को बकाया बिल न जमा करने पर काटा गया। साथ ही 1 लाख चौहत्तर हजार की राजस्व वसूली की गई। विद्युत चेकिंग टीम में एसडीओ आदित्य मार्कण्डेय के अगुवाई में 7 बड़े बकायेदारों के विद्युत मीटर को उखाड़कर ले जाया गया। वही 5 विद्युत उपभोक्ता हायर टैरिफ में विद्युत उपभोग करते पकड़े गए जिनके ऊपर आवश्यक कार्यवाही की गई। विद्युत टीम मोलनापुर, गोधना, चौकीकला बाजार में पहुँच विद्युत बिल के साथ विद्युत कनेक्शन को भी बारीकी से चेक किया। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम से कई जगह उपभोक्ताओं से तीखी नोकझोंक भी हुई। विद्युत चेकिंग अभियान के दौरान अधिशासी अभियंता नरेश कुमार, एसडीओ आदित्य मार्कण्डेय, अवर अभियंता अमित कुमार, प्रदीप कुमार दुबे, केतन, अप्पू सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


