जौनपुर: जो दल शिक्षकों की मांगों का समर्थन करेगा उसे वोट देगें:उमाशंकर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पुरानी पेंशन यात्रा में उमड़ा शिक्षकों का जनसैलाब
जौनपुर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में कश्मीर से कन्या कुमारी तक 'पुरानी पेंशन बहाली जन जागरण रथ यात्रा' सोमवार को जनपद मे पहुंची तो कारवां मे जुड़ने के लिए शिक्षकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। वाजिदपुर तिराहे के पास एक होटल के लान में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा कि जो राजनैतिक दल अगले आम चुनाव मे उनकी मांगो का समर्थन करेगी हम उसे ही मत देंगे। पुरानी पेंशन हमारा हक है और इसे किसी भी हाल मे लेकर रहेंगे।
हमारे बुढ़ापे का सहारा छीनने वालों को सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार पांडेय ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन को और मजबूत करेंगे। सेवानिवृत्ति के बाद शिक्षक कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है क्योंकि उन्हें पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर दिया गया है।
यात्रा में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अर्चना सिंह, जिला मंत्री सतीश पाठक, जिला संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल, विशाल सिंह, अतुल सिंह, डॉ अनुज सिंह नूपुर स्थाना, अंजू सिंह, प्रियंका सिंह, विनोद भंडारी, सरोज सिंह, प्रदीप सूर्या, मुन्नालाल यादव, स्वतंत्र कुमार, रामकृपाल यादव, सुनील प्रजापति, राघवेंद्र सिंह, नवीन, अमित स्थाना, राजीव लोहिया, अजय पांडेय, राजीव उपाध्याय, शिवम, राकेश, विवेक, उमेंद्र सिंह, शशिबदन उपाध्याय, सहित भारी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |

.jpeg)


.jpeg)




